वर्कफ़्लो टूल्स

आइडिया सोचने के प्रोसेस को आसान बनाएँ

@omgadrian के साथ

जानें कि कैसे Edits में आइडिया टैब की मदद से आप कंटेंट सेव करके, स्टिकीज़ के ज़रिए नोट्स लिखकर और ऐसे ही कई कामों के ज़रिए अपने क्रिएटिव आइडिया को एक ही जगह पर आसानी से व्यवस्थित कर सकते हैं और उन्हें फिर से देख सकते हैं.

अपने आइडिया और प्रेरणा पर फिर से विचार करें, जिसमें Instagram से सेव किया गया कंटेंट भी शामिल है.

नोट्स, अच्छे-अच्छे आइडिया, स्क्रिप्ट वगैरह लिखने के लिए स्टिकीज़ का उपयोग करें.

कंटेंट बनाते समय आसानी से एक्सेस करने के लिए सभी ज़रूरी एलिमेंट एक ही जगह पर रखें.

क्या कभी आपके दिमाग में बहुत सारे आइडिया आए और फिर आप उन्हें भूल गए? या आपने उस चीज़ को लिख लिया था, लेकिन आपको याद नहीं कि आपने उसे कहाँ लिखा था?

अच्छी बात यह है कि Edits फ़ीचर की मदद से आप अपने आइडिया और आपको दिखाई देने वाले ऐसे कंटेंट को ट्रैक कर सकते हैं, जो आपको पसंद है.

Edits, आपके मोबाइल पर शानदार वीडियो बनाने के लिए एकमात्र ऐप है.

[0:17] अपने मन में उपजे जिन ख्यालों को आपने सेव किया है, उन्हें देखने के लिए यहाँ दिए गए आइडिया टैब पर जाएँ, जिसमें आपके द्वारा Instagram पर सेव किया गया कंटेंट भी शामिल है.

[0:22] आप हर तरह की ज़रूरतों के लिए स्टिकीज़ फ़ीचर का उपयोग कर सकते हैं, जैसे कि उन चीज़ों में नोट्स जोड़ना जिनसे आप प्रेरित हुए हैं और वीडियो के लिए कच्चा पक्का कट बनाना.

[0:31] इसके बाद, आप अपने स्टिकीज़ और सेव की गई प्रेरणा, जैसे कि म्यूज़िक या इफ़ेक्ट को सीधे अपने प्रोजेक्ट में उपयोग कर सकते हैं, ताकि रेफ़रेंस ढूँढने में आपको मेहनत न करनी पड़े.

Edits में ये सभी शानदार फ़ीचर दिए गए हैं, जो आपके आइडिया को वास्तविकता में बदलने के प्रोसेस को ट्रैक करने और व्यवस्थित करने में मदद करते हैं, ताकि जब आप कुछ बनाने के लिए तैयार हों, तो आप और भी ज़्यादा आत्मविश्वास महसूस कर सकें.