वीडियो एडिट करना
Edits कैप्शन ट्यूटोरियल: वीडियो कैप्शन का उपयोग और उन्हें कस्टमाइज़ करने का तरीका
@omgadrian के साथ
क्या आप अपने वीडियो को सबसे अलग दिखाना चाहते हैं और लोगों को अपने वीडियो से जोड़े रखना चाहते हैं? Edits कैप्शन टूल से आपको फ़ुल ट्रांसक्रिप्ट मिलता है और बस एक बटन दबाकर आप अलग-अलग क्रिएटिव स्टाइलिंग विकल्प चुन सकते हैं. यह मुफ़्त है, अनलिमिटेड है और आप इसे अपने तरीके से कस्टमाइज़ कर सकते हैं.
कुछ लोग अपना कंटेंट म्यूट करके देखना पसंद करते हैं और इस स्थिति में आप चाहेंगे कि भले ही कंटेंट को म्यूट करके देखा जाए, लेकिन उसके कैप्शन मौजूद रहें. चिंता न करें, Edits में ऐसा करना बाएँ हाथ का खेल है.
Edits पर बस एक बटन दबाने भर से आपके वीडियो के हिसाब से अपने आप कैप्शन जेनरेट हो जाएँगे.
ट्रांसक्रिप्ट अपने आप जेनरेट होता है, लेकिन कैप्शन को पूरी तरह से कस्टमाइज़ किया जा सकता है: टेक्स्ट के फ़ॉन्ट और रंग को बदलकर उसमें अपना क्रिएटिव टच जोड़ें. आपके पास दर्जनों विकल्प हैं.
एक्सपर्ट @omgadrian आपको झटपट कैप्शन टूल के बारे में बता रहे हैं. वे एक डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और फ़ोटोग्राफ़र हैं, जिनकी वर्कशॉप और ट्यूटोरियल क्रिएटिव लोगों को वीडियो के ज़रिए कहानी सुनाने के बारे में बारीकी से जानने में मदद करते हैं.
अगर आप अपने वीडियो में कैप्शन नहीं जोड़ रहे हैं, तो आप अपना वीडियो शुरू होने से पहले ही व्यू खो सकते हैं.
ऑडियंस का एक बड़ा हिस्सा कंटेंट को म्यूट पर देखता है, इसलिए उसे विज़ुअल रूप से एंगेज रखना ज़रूरी है, ताकि वीडियो में उसकी दिलचस्पी बरकरार रहे और वह कंटेंट को बंद न करे. हम आपकी इस समस्या को दूर करना जानते हैं.
Edits आपके पूरे क्रिएटिव प्रोसेस के दौरान मदद करेगा, ताकि आप बेहतरीन वीडियो बना पाएँ.
मैं इस स्टेप को तब पूरा करता हूँ, जब मैं एडिटिंग का प्रोसेस पूरी तरह से खत्म कर लेता हूँ. आपको बस टूलबार में अपने कैप्शन पर जाना होगा और यह आपके वीडियो को सुनेगा और आपके लिए कैप्शन जेनरेट कर देगा. आप ट्रांसक्रिप्ट को अपने हिसाब से एडिट कर सकते हैं. आप अपने कैप्शन को जिस तरह से दिखाना चाहते हैं, उस हिसाब से अलग-अलग पहले से बनाए गए स्टाइल चुनें या पूरी तरह से कस्टमाइज़ करें और अपना खुद का फ़ॉन्ट और रंग चुनें. Edits आपको चुनने के लिए ढेरों विकल्प देता है.
अपने वीडियो के लिए कैप्शन जोड़ने के हर स्टेप को आप अपने अनुसार ढाल सकते हैं. यह आपकी ऑडियंस को एंगेज रखने के लिए एक गेम चेंजर है.
[:48s Example Video] इस वीडियो में कैप्शन ज़रूरी है और Edits मेरे लिए उन्हें अपने आप, तेज़ी से और आसानी से कर सकता है.
और मुझे इसके बारे में जो चीज़ सबसे ज़्यादा पसंद है, वह यह है कि इससे आपके दर्शकों के लिए यह जानना आसान हो गया है कि आप अपने वीडियो में कौन-सी कंपनियों, ब्रांड या प्रोडक्ट का उपयोग कर रहे हैं, क्योंकि वे उसे देख रहे हैं.
